आज लगातार दूसरे दिन सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़ोतरी की है। आज यानी गुरुवार को राजधानी दिल्ली में पेट्रोल प्रति लीटर 23 पैसे बढ़कर 84.20 रुपए पर चला गया तो वहीं डीजल 26 पैसे महंगा होकर 74.38 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया। आज डीजल 26 से 29 पैसे और पेट्रोल 21 से 24 पैसे तक महंगा हुआ है।
कल 29 दिन बाद बढ़े थे दाम
लगातार 29 दिन दाम स्थिर रहने के बाद कल 6 जनवरी को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखने को मिला था। कल डीजल की कीमत में 25 से 27 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी, वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 पैसे से 26 पैसे तक बढ़ी है। इससे पहले पेट्रोल-डीजल के दाम में आखिरी बार 7 दिसंबर को बढ़ोतरी हुई थी।
प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
| शहर का नाम | पेट्रोल (रुपए/लीटर) | डीजल (रुपए/लीटर) |
| दिल्ली | 84.20 | 74.38 |
| मुंबई | 90.83 | 81.07 |
| चेन्नई | 86.96 | 79.72 |
| इंदौर | 92.04 | 82.28 |
| भोपाल | 92.01 |
82.22 |
| नोएडा | 84.06 | 74.82 |
| जयपुर | 91.61 | 83.62 |
| पटना | 86.75 | 79.51 |
| चंडीगढ़ | 81.08 | 74.14 |
कच्चे तेल के बाजार में तेजी
इस समय दुनिया के ऑयल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत बढ़ रही है। इसलिए कल अमेरिका के ह्यूस्टन में कच्चे तेल में तेजी देखी गई। आज सुबह सिंगापुर में कारोबार की शुरूआत में समय डब्ल्यूटीआई क्रूड के दाम में मामूली नरमी देखी गई। यह 0.20 डॉलर घट कर 50.43 डॉलर प्रति बैरल तक चला गया। ब्रेंट क्रूड के दाम में तेजी थी। यह 0.70 डॉलर प्रति बैरल बढ़ कर 54.30 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था।
रोजाना सुबह 6 बजे तय होते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट
ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं। इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं। पेट्रोल-डीजल का का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता 'HPPrice' लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर आज का भाव पता कर सकते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
0 Comments