हफ्ते में चौथे कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। बीएसई सेंसेक्स 151.76 अंक नीचे 43,441.91 पर और निफ्टी 35.05 अंक नीचे 12,714.10 पर कारोबार कर रहा है। बाजार की गिरावट को बैंकिंग शेयर लीड कर रहे हैं। वहीं, दिवाली से एक दिन पहले सरकार एक और राहत पैकेज का ऐलान कर सकती है। इस पर आज दोपहर 12.30 बजे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी।

निफ्टी में इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक और कोल इंडिया के शेयरों में 1-1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है। जबकि श्री सीमेंट का शेयर 2% ऊपर कारोबार कर रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा और हिंडाल्को के शेयर 1-1 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। सुबह सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला।

आज एशियाई बाजारों का हाल

आज एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 110 अंक ऊपर कारोबार कर रहा है। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स हल्की गिरावट के साथ 26,175.70 पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी गिरावट के साथ 3,335.20 पर कारोबार कर रहा है।

बुधवार को बाजार में रिकॉर्ड तेजी

कल लगातार 8वें दिन बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ था। सेंसेक्स 316.02 अंक ऊपर 43,593.67 पर और निफ्टी 118.05 अंक ऊपर 12,749.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। एक समय सेंसेक्स ने 43,708.47 स्तर को भी टच किया था, जो इंडेक्स का सर्वोच्च स्तर (इंट्राडे) भी है। बुधवार को बाजार की बढ़त को फार्मा और मेटल शेयरों ने लीड किया था। कल हिंडाल्को का शेयर 8% ऊपर बंद हुआ था। जबकि, इंडसइंड बैंक का शेयर 5% नीचे बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही तेजी

बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली। अमेरिकी बाजार में एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.77% की बढ़त के साथ 27.13 पॉइंट ऊपर 3,572.66 पर बंद हुआ था। नैस्डैक इंडेक्स भी 2.31% की बढ़त के साथ 268.64 अंक ऊपर 11,892.90 पर बंद हुआ था। जबकि, डाउ जोंस इंडेक्स 23.29 अंकों की गिरावट के साथ 29,397.60 पर बंद हुआ था।

कल यूरोपियन मार्केट में भी तेजी देखने को मिली। ब्रिटेन का FTSE इंडेक्स 1.35% ऊपर 6,382.10 पर बंद हुआ था। फ्रांस का CAC इंडेक्स 0.48% की बढ़त के साथ 5,445.21 पर बंद हुआ था। बुधवार को जर्मनी का DAX इंडेक्स भी 0.40% ऊपर 13,216.20 पर बंद हुआ था।

09:15 AM बीएसई सेंसेक्स 301.78 अंक नीचे 43,291.89 पर और निफ्टी 47 अंक नीचे 12,702.15 पर खुला।

दुनियाभर के बाजारों का हाल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
BSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: November 12 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updates


from Dainik Bhaskar