सप्ताह में कारोबार के पहले दिन बाजार में खरीदारी है। बीएसई 256.16 अंक ऊपर 40,765.65 और निफ्टी 73.40 अंक ऊपर 11,987.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। मेटल और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 268 अंकों से ज्यादा की तेजी है।
निफ्टी में एसबीआई और आईटीसी के शेयरों में 3-3 फीसदी से ज्यादा की तेजी है। जबकि ऑटो शेयरों में बिकवाली है। टाटा मोटर्स का शेयर 1% से ज्यादा की गिरावट है। सुबह बीएसई 207.46 अंक ऊपर 40,716.95 पर और निफ्टी 59.35 अंक ऊपर 11,973.55 के स्तर पर खुला।
शुक्रवार को बाजार का हाल
शुक्रवार को आरबीआई ने रेपो रेट 4% पर स्थिर रखने का फैसला लिया था। इस फैसले का असर बाजार पर भी दिखा था। निफ्टी बैंक इंडेक्स में 655 अंकों की बढ़त के साथ 23,846 के स्तर पर बंद हुआ था। इसमें आईसीआईसीआई बैंक का शेयर 4% की बढ़त के साथ बंद हुआ था। इसके अलावा एक्सिस बैंक और एसबीआई के शेयरों में भी 3-3 फीसदी की तेजी रही थी। जबकि ऑटो और मेटल स्टॉक्स गिरावट के साथ बंद हुआ था। अंत में बीएसई सेंसेक्स 326.82 अंक ऊपर 40,509.49 और निफ्टी 79.60 अंक ऊपर 11,914.20 के स्तर पर बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को ग्लोबल मार्केट में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.57% की बढ़त के साथ 161.39 अंक ऊपर 28,586.90 पर बंद हुआ था। वहीं, नैस्डैक भी 1.51% ऊपर 11,725.80 के स्तर पर बंद हुआ था। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.88% की बढ़त के साथ 30.30 अंक ऊपर 3,477.13 के स्तर पर बंद हुआ था।
यूरोपियन शेयर मार्केट में भी गुरुवार को बढ़त रही। ब्रिटेन के FTSE, फ्रांस के CAC और जर्मनी का DAX इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए थे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज जापान के निक्केई इंडेक्स में 106.69 अंकों की गिरावट है। जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 2.28% की शानदार बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

09:30 AM निफ्टी बैंक इंडेक्स में 309 अंकों की तेजी है। सरकारी बैंक एसबीआई का शेयर 3% ऊपर कारोबार कर रहा है, जबकि एचडीएफसी बैंक के शेयर में हल्की गिरावट है।
09:26 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कपंनियों के शेयरों में तेजी है, जबकि 7 के शेयरों में गिरावट है। एसबीआई का स्टॉक 3% ऊपर कारोबार कर रहा है।
09:15 AM बीएसई 207.46 अंक ऊपर 40,716.95 पर और निफ्टी 59.35 अंक ऊपर 11,973.55 के स्तर पर खुला।
दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar
0 Comments