गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 182.21 अंक नीचे 39,120.64 पर और निफ्टी 65.15 अंक नीचे 11,539.40 पर खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 258.50 अंक ऊपर 39,302.85 पर और निफ्टी 82.75 अंकों की बढ़त के साथ 11,604.55 पर बंद हुआ था। कल बीएसई 116.66 अंक ऊपर 39,161.01 पर और निफ्टी 16.65 अंक ऊपर 11,538.45 पर खुला था।
न्यू लिस्टिंग
बाजार में आज हैप्पिएस्ट माइंड की लिस्टिंग होगी। 151 गुना का बंपर सब्सक्रिप्शन मिलने के बाद इसकी लिस्टिंग पर सबकी निगाहें हैं। 165-166 रुपए के मूल्य पर इसका आईपीओ आया था। इसे ग्रे मार्केट में 135-140 रुपए का भाव मिल रहा है। यानी यह शेयर 300 रुपए के ऊपर लिस्ट हो सकता है।
बुधवार को बाजार में रियल्टी, फार्मा और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी रही। निफ्टी में डॉ. रेड्डी और महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर 4-4 फीसदी ऊपर बंद हुआ था। इसके अलावा रियल्टी स्टॉक डीएलएफ का शेयर भी 5 फीसदी की बढ़त रही। जबकि इंडसइंड बैंक में 2 फीसदी की गिरावट रही। एक्सिस बैंक और एसबीआई का शेयर भी 1-1 फीसदी गिरावट के साथ बंद हुआ था।
दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में गिरावट के साथ बंद हुए। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 36.78 अंक ऊपर 28,032.40 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.67 फीसदी की गिरावट के साथ 191.28 अंक नीचे 11,247.60 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी भी 0.46 फीसदी गिरकर 15.71 पॉइंट नीचे 3,385.49 पर बंद हुआ था।
इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.99 फीसदी गिरावट के साथ 32.46 अंक नीचे 3,251.47 पर बंद हुआ था। जर्मनी और फ्रांस का बाजार हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ।
कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51,15,893 हो गई है। इनमें 10,09,886 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वहीं 40,22,049 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 83,230 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 30,034,508 हो चुकी है। इनमें 945,092 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 201,348 हो चुकी है।

09:25 AM बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 में से 25 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 5 में बढ़त है। आईसीआईसीआई बैंक के शेयर में 1.60 फीसदी की गिरावट है।

09:15 AM बीएसई 182.21 अंक नीचे 39,120.64 पर और निफ्टी 65.15 अंक नीचे 11,539.40 पर खुला।
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों का हाल

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2H9DPGY
0 Comments